संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महिला चेस वर्ल्ड चैंपियन 2025 : 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

चित्र
  Sk Point News  19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप (एफआईडीई 2025) जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में उनका मुकाबला किसी और से नहीं, बल्कि भारत की टॉप खिलाड़ी कोनेरू हम्पी से था। बाकू में हुए ऑल-इंडियन फाइनल में दिव्या ने कोनेरू हम्पी को रैपिड टाई-ब्रेक में 1.5–0.5 से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए दिव्या को बधाई दी और हम्पी की उनके शानदार प्रयास के लिए सराहना की। फाइनल से पहले शनिवार और रविवार को खेले गए गेम ड्रॉ रहे, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। पहले गेम में दिव्या ने सफेद मोहरों से खेलते हुए मजबूत स्थिति बनाई, लेकिन हम्पी ने अंत में बराबरी कर ली। रविवार का दूसरा गेम संतुलित था। हालांकि दिव्या ने कहा कि वह बेवजह मुश्किल में पड़ गईं और फिर उन्होंने अपनी पकड़ बनाए रखी। टाई-ब्रेक में दिव्या ने कमाल कर दिया। पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे में हम्पी समय के दबाव में गलतियां कर बैठीं, जिनका दिव्या ने फायदा उठाया। उन्होंने जीत हासिल की और 2025 महिला ...

सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में 1 अगस्त से मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली

चित्र
  Sk Point News  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 1 अगस्त से हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। सीएम नीतीश ने कहा है कि इस फ्री बिजली योजना से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा।   योजना से 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है यह लाभ जुलाई 2025 के बिल से लागू होगा। इस योजना से बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की खपत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : स्वच्छता की मिसाल बने शहरों को राष्ट्रपति मुर्मु आज देंगी पुरस्कार

चित्र
Sk Point News    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में शहरी स्वच्छता के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25, दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) का एक प्रमुख हिस्सा है। इस समारोह में भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की घोषणा होगी और शहरी स्थानीय निकायों के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल के पुरस्कार चार मुख्य श्रेणियों में दिए जाएंगे इस साल के पुरस्कार चार मुख्य श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें सुपर स्वच्छ लीग (एसएसएल) शहर, पांच अलग-अलग जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणियां जैसे गंगा टाउन, कैंटोनमेंट बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा और महाकुंभ, तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उभरते स्वच्छ शहरों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। इस समारोह के दौरान कुल 78 पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वच्छ ...