संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटने से कुछ लोग लापता

चित्र
Sk Point News    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर रविवार देर रात बादल फटने से कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के बचाव दल और स्थानीय पुलिस को राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर तैनात किया गया है। होटल को बादल फटने के दौरान भारी नुकसान पहुंचा है पीड़ित कथित तौर पर मजदूर थे, जो एक होटल निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। इस होटल को बादल फटने के दौरान भारी नुकसान पहुंचा है। यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार दोनों के लिए पहाड़ी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें कई अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बादल फटने से नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है बादल फटने के अलावा, राज्य भर में लगातार बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, 'कांटा लगा' गाने से हुई थीं फेमस

चित्र
  Sk Point News  अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कह दिया. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया. आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था. शेफाली बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी थीं. Shefali Jariwala passes away: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई. एक्ट्रेस का शव रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कूपर अस्पताल की एएमओ (Assistant Medical Officer) के मुताबिक, शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया, इसलिए मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी. इसी बीच, मुंबई पुलिस देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची. फॉर...

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भरी सफल उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु-पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

चित्र
  Sk Point News  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ऐतिहासिक मिशन पर जाने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे। उन्होंने आईएसएस तक भारत की यात्रा करने और भारतीयों को गौरवान्वित करने के लिए शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में उड़ान पर दीं शुभकामनाएं   इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में उड़ान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर बनाया, पूरा देश एक भारतीय की सितारों तक की यात्रा से उत्साहित और गौरवान्वित है। वह और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है… वसुधैव कुटुम्बकम।”  राष्ट्रपति न...

Axiom-4 मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा अपना पहला संदेश, कहा-अद्भुत यात्रा

चित्र
  Sk Point News  एक्सिओम-4 मिशन का संचालन कर रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत 41 साल बाद अंतरिक्ष में वापस लौट रहा है। उन्होंने इसे “अद्भुत यात्रा” बताया। कैप्टन शुक्ला कहा कि यह यात्रा भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है और भारतीयों का सीना “गर्व से चौड़ा होना चाहिए। फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में कॉम्प्लेक्स 39ए से एक्सिओम-4 मिशन को आज बुधवार को लॉन्च किया गया। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम स्पेस के एक मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकले हैं। ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अपने संबोधन में शुक्ला ने कहा, “नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफ़र है! हम 41 साल बाद वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं, यह एक अद्भुत सफ़र है, हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं, मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं, यह मेरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफ़र क...

अगले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा भारत : पीयूष गोयल

चित्र
  Sk Point News  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बीते मंगलवार को कहा कि भारत आने वाले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार, व्यापार जगत, उद्योग, व्यापारी समुदाय और 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के साथ एकजुट हैं। गोयल ने यह बात मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MCCI) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही, जिसका विषय “भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर यात्रा : वैश्विक चुनौतियों के बीच मार्गदर्शन” था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एक बड़े बदलाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विकास केवल आर्थिक नहीं, बल्कि समावेशी, टिकाऊ और ईमानदार विकास है। भारत की आर्थिक ताकत पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत अब “फ्रैजाइल फाइव” (कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की सूची) से निकलकर दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शाम...

पीएम मोदी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को किया सलाम

चित्र
  Sk Point News  देश में साल 1975 में थोपे गए आपातकाल की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को ‘संविधान हत्या दिवस’ पर इस काले कालखंड की लड़ाई में शामिल हर योद्धा को सलाम किया है।  पीएम मोदी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ के संबंध में एक्स पर किए कई पोस्ट  इस संबंध में पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा ” हम अपने संविधान में निहित सिद्धांतों को मजबूत करने तथा विकसित भारत के अपने सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। हम प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं तथा गरीबों और वंचितों के सपनों को पूरा करें।” आपातकाल लागू होने के पचास साल हुए पूरे   उन्होंने लिखा, ”आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गय...

25 जून के 50 वर्ष : भारत के इतिहास का सबसे काला दिन, वो रात जब लोकतंत्र सिहर उठा

चित्र
  Sk Point News  25 जून 1975 की वो रात जब भारत का लोकतंत्र सिहर उठा। इस दिन संविधान को कुचला गया, अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया गया और लोकतंत्र को जंजीरों में जकड़ा गया। आधी रात को रेडियो पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। देश में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ आंदोलन तेज हो रहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया था, जिससे उनकी कुर्सी खतरे में पड़ गई। जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं की आवाज जनता को एकजुट कर रही थी। ऐसे में आपातकाल एक ऐसा हथियार बन गया, जिसने लोकतंत्र को बंधक बना लिया। 25 जून की रात इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी इस तनाव के बीच 25 जून की रात को इंदिरा गांधी ने संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा कर दी। यह फैसला बिना कैबिनेट की मंजूरी के रातोंरात लिया गया। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने मध्यरात्रि में इस पर हस्ताक्षर किए और देश आपातकाल के अंधेरे में डूब गया। प्रेस पर सेंसरशिप का ताला लग गया आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों ...

सीएम योगी ने आज़मगढ़ में 7,283 करोड़ रुपये के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

चित्र
  Sk Point News  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जून 2025 को आज़मगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जो उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह 91.35 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे ₹7,283 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हुआ है और राज्य सरकार के उस विज़न का हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश को ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’ के रूप में स्थापित करने और क्षेत्रीय संपर्क, निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने का लक्ष्य है समाचार में क्यों गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, जो आज़मगढ़, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और गोरखपुर जैसे प्रमुख ज़िलों को जोड़ता है, पूर्वांचल में बुनियादी ढांचे और आर्थिक पुनरुत्थान की दिशा में उत्तर प्रदेश की व्यापक पहल का हिस्सा है। यह परियोजना ‘डबल इंजन सरकार’ के अंतर्गत कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाती है, जिससे राज्य को ‘बीमारू’ की छवि से उबारकर एक नए मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अमेरिका के ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतों में हो सकता है इजाफा

चित्र
  अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है और इससे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है, जो कि इस महीने पहले ही 20 प्रतिशत के करीब बढ़ चुकी हैं। आखिरी कारोबारी सत्र में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का फ्यूचर्स लगभग 77 डॉलर प्रति बैरल पर था और अब अमेरिका के मध्य पूर्व संघर्ष में हस्तक्षेप करने के कारण कच्चा तेल एक और उछाल के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में व्यापक संघर्ष का सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई से तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है, जिससे कीमतों में भारी उछाल आएगा। शिपिंग पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि हूती विद्रोहियों ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो वे जहाजों पर अपने हमले फिर से शुरू कर देंगे। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत आयात करता है, और तेल की कीमतों में उछाल से देश के तेल आयात बिल में वृद्धि हो सकती है और मुद्रास्फीति की दर बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक विकास को नुकसान पहुंच सकता है। विदेशी मुद्रा के बड़े पैमाने पर आउटफ्लो से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भ...

नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ पेरिस डायमंड लीग 2025 जीती

चित्र
  Sk Point News  भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने 2025 पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया। यह उनकी जून 2023 के बाद पहली डायमंड लीग जीत है और दो वर्षों में उनका पहला बड़ा खिताब भी है। इस जीत ने उन्हें फिर से दुनिया के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों की सूची में मजबूत कर दिया है। पृष्ठभूमि   नीरज चोपड़ा टोक्यो 2020 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने लॉज़ान डायमंड लीग 2023 में 87.66 मीटर थ्रो कर जीत हासिल की थी। उन्होंने पेरिस 2017 में आठवां स्थान प्राप्त किया था, जिससे यह जीत एक शानदार वापसी मानी जा रही है। पेरिस डायमंड लीग 2025 – अंतिम परिणाम  नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.16 मीटर जूलियन वेबर (जर्मनी) – 87.88 मीटर लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राज़ील) – 86.62 मीटर अन्य प्रमुख प्रतिभागी: केशोर्न वॉलकॉट, एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अयोध्या, काशी, प्रयागराज और मथुरा में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर बढ़ाया योग परंपरा का गौरव

चित्र
Sk Point News    11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को पूरे देश और दुनिया में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों अयोध्या, काशी, प्रयागराज और मथुरा में इस अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में हजारों लोगों ने भाग लिया और योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। अयोध्या में पहली बार राम मंदिर प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6 से 7 बजे तक चला, जिसकी अगुवाई पुलिस अधीक्षक ने की। इसमें विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान और पुलिसकर्मी शामिल हुए। रामलला का धाम इस अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके अलावा, अयोध्या की प्रसिद्ध राम की पैड़ी पर भी सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिससे भारत की प्राचीन योग परंपरा का वैश्विक संदेश और मजबूत हुआ। काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में योग दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जन प्रतिनिधि और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर चौक परिसर में यो...

गोरखपुर में सीएम योगी ने योगाभ्यास किया, बोले- योग के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाया कल्याण का रास्ता

चित्र
  Sk Point News  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक विकास का रास्ता है, जिससे भारत ने दुनिया को शांति और कल्याण की दिशा दिखाई है। सीएम योगी ने कहा, “शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना किसी भी लक्ष्य को पाने की पहली शर्त है। योग हमें न केवल शरीर से, बल्कि मन और आत्मा से भी मजबूत बनाता है।” उन्होंने इसे भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ बताया, जिसे वेदों और पुराणों ने जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले आत्म कल्याण और फिर लोक कल्याण के रास्ते से पूरी दुनिया के कल्याण की राह प्रशस्त की है। इस मौके पर देशभर में कई प्रमुख नेता और अधिकारी भी योग दिवस पर योगाभ्यास करते नजर आए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया। दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सैनिकों के साथ ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

चित्र
  Sk Point News  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि योग के प्रयोग से समस्त विश्व के निवासी स्वस्थ और खुश रहें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के अधिकतर देशों में योगाभ्यास के आयोजन होते हैं। योग मानवता की साझा धरोहर बन चुका है। उन्होंने कहा, “योग का अर्थ जोड़ना है। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाता है। इसी तरह एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से और एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम भी कर रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ रखी गई है।” राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “भारत की पहल पर योग के प्रति विश्व समुदाय में सम्मान बढ़ा है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। योग पद्धति को सही और सरल तरीके से जन सुलभ बनाना...

ईरान का इजरायल के खिलाफ ट्रू प्रॉमिस 3 ऑपरेशन लॉन्च.

चित्र
Sk Point News   ईरान-इज़राइल संघर्ष में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के रूप में, ईरान ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” शुरू किया है, जो लगातार तीसरे दिन इज़राइली बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमलों की श्रृंखला है। यह अभियान, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा संचालित है, और ईरान के परमाणु तथा सैन्य ठिकानों पर इज़राइली हमलों की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। इसमें AI आधारित मिसाइल प्रणाली और डिकॉय सैचुरेशन (भ्रम फैलाने की तकनीक) जैसे नए रणनीतिक हथियारों का प्रयोग किया गया है ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 इज़राइल द्वारा ईरानी परमाणु केंद्रों (जैसे नतान्ज, इस्फहान) और उच्च रैंक के सैन्य अधिकारियों पर हमले के जवाब में शुरू किया। यह अभियान सैन्य संघर्ष में नई मिसाइल रणनीतियों की शुरुआत करता है जिसका वैश्विक रक्षा प्रणालियों पर गहरा प्रभाव हो सकता है मिसाइल युद्ध की “नई तकनीक” IRGC द्वारा इज़राइल की वायु रक्षा प्रणाली, खासकर Iron Dome, को चकमा देने के लिए नई रणनीति अपनाई गई है। मुख्य तत्व: डिकॉय सैचुरेशन: नकली लक्ष्यों के जरिए रडार को भ्रमित करना आंतरिक गड़बड़ी: हमले क...

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का फोकस रहेगा वैश्विक प्राथमिकताओं पर

चित्र
Sk Point News    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां पहुंचने पर कहा कि उनका फोकस वैश्विक प्राथमिकताओं पर रहेगा। उन्होंने कुछ समय पहले एक्स पर लिखा, ” जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कैलगरी (कनाडा) पहुंच गया हूं। शिखर सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करूंगा। ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर भी जोर दूंगा।” जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की यह लगातार छठी भागीदारी   कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। कैलगरी प्रांत के दक्षिणी भाग के कनाडाई रॉकीज के पूर्व में ऊंचे मैदानों और तलहटी के क्षेत्र में स्थित है। जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी है।  प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है। इसकी शुरुआत साइप्रस से हुई और इसका समापन क्रोएशिया में होगा। कैलगरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष मौजूद हैं।

देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख

चित्र
  Sk Point News  भारत में जातिगत जनगणना कब होगी, इसकी डेट अब सामने आ गई है। देश में जातीय जनगणना दो फेज में कराई जाएगी। इसका पहला चरण एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत एक मार्च 2027 से होगी। पहले फेज में जातिगत जनगणना चार राज्यों में कराई जाएगी। जिसमें पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। बता दें कि देश में पिछली बार जनगणना साल 2011 में हुई थी। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि जातियों की गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। जनगणना-2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च, 2027 के प्रथम दिन 00:00 बजे होगी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के असमकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि अक्टूबर, 2026 को होगी। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना संभवतः 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। बयान में आगे बताया गया है कि...

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक 42 लोगों के डीएनए सैंपल का किया गया मिलान

चित्र
sk Point News    अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद डीएनए टेस्ट के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है। रविवार दोपहर तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 42 लोगों के डीएनए का मिलान हुआ। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद इसकी जानकारी दी।  22 अतिरिक्त डीएनए नमूनों का मिलान किया गया है, जिससे अब तक कुल 42 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दोपहर एक बजे तक के आंकड़े जारी किए। उन्होंने “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक हमारी टीमों ने डीएनए नमूनों के मिलान के लिए अथक परिश्रम किया है। 22 अतिरिक्त डीएनए नमूनों का मिलान किया गया है, जिससे अब तक कुल 42 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है।” दुर्घटना में चालक दल समेत 241 लोगों की जान चली गई थी गुजरात के पूर्व सीएम विजय 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी थे। गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “रविवार सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया।” विजय रूपाणी का डीएनए मै...

बढ़ता ही जा रहा है तापमान... जानिए 15 जून से यूपी के किस-किस जिले में मिलेगी गर्मी से राहत

चित्र
Sk Point News   उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, झांसी, उरई, गोरखपुर और रायबरेली समेत कई प्रमुख जिलों में तापमानलगातार चढ़ता जा रहा है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई जिलों में हीट इंडेक्स (गर्मी महसूस होने की तीव्रता) 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,  मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान औसतन 44 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया. जबकि कई स्थानों पर दिन का तापमान तापमान भले ही 42-44 डिग्री हो, पर गर्म हवाओं और हवा में बढ़ती नमी के कारण महसूस होने वाला तापमान यानी हीट इंडेक्स, 48 से 50 डिग्री तक चला गया है.  मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों विशेष रूप से पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र  में गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा. वहीं पूर्वानुमा  के मुताबिक, 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों में बूंदाबांदी और आंधी-तूफान की  हो सकती है. विशेष रूप से पूर्वांचल के 35 जिलों जिसमें गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि  में...

Israel-Iran LIVE: ईरान ने दिए संघर्षविराम के संकेत; इस्राइल में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ

चित्र
Sk Point News    Iran Israel Conflict News Live : शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और इस संघर्ष का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को भी इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं ईरान ने दिए संघर्ष विराम के संकेत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बयान में संकेत दिए हैं कि ईरान संघर्ष विराम करना चाहता है। अरागची ने कहा कि अगर इस्राइल उनके देश पर हमले बंद कर देता है तो वे भी हमले नहीं करेंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें ईरानी सेना के कई शीर्ष कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान में आज बातचीत होनी थी, लेकिन हमलों के बाद ईरान ने इस बैठक से ...

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख

चित्र
Sk Point News    Kedarnath Helicopter Crash:  रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। लौटते वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और बाबा के दर्शन की खुशी पल भर में ही मातम में बदल गई। हादसा इतना भयावह था कि हेलिकॉप्टर पूरा जल गया और सात जिंदगियां भी मौके पर ही जलकर राख हो गईं।  दरअसल, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि अधिक कोहरा होने पर विजिबिलिटी शून्य थी। ऐसे में हेलिकॉप्टर कुछ ही दूरी पर जाकर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हादसे के बाद 200 से ज्यादा शव बरामद, CP बोले- किसी के बचने की संभावना नहीं

चित्र
  गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। वहीं अहमदाबाद पुलिस के हवाले ने रायटर्स ने लिखा है कि- अहमदाबाद के एक अस्पताल में 200 से ज्यादा लोगों के शव लाए गए हैं। बता दें कि, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। Sk Point News  किसी के बचने की संभावना नहीं- पुलिस आयुक्त एपी ने अहमदाबाद आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से बताया, 'ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।' उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जहां कार्यालय भी थे, इसलिए 'कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।' उन्होंने कहा, 'हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।' बता दें कि, एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे। विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सू...

शतरंजः अरविंद चित्रंबरम ने छठा स्टीफन अवग्यान मेमोरियल जीता

चित्र
Sk Point News   भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिथंबरम ने 6वां स्टेपान अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है, जो जर्मुक, आर्मेनिया में आयोजित हुआ। अरविंद ने 9 राउंड में 6.5 अंक हासिल किए। हालांकि उन्होंने fellow भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद के साथ अंक बराबर किए, लेकिन टाईब्रेक सिस्टम के आधार पर अरविंद को विजेता घोषित किया गया टाईब्रेक सिस्टम क्या है? इस टूर्नामेंट में विजेता का निर्णय सोनबोर्न-बर्जर (Sonneborn–Berger) प्रणाली से किया गया।इस प्रणाली में यह देखा जाता है कि खिलाड़ी ने किन-किन प्रतिद्वंद्वियों को हराया और उन प्रतिद्वंद्वियों का प्रदर्शन कितना मजबूत रहा।

RBI ने अर्थशास्त्र, बैंकिंग और वित्त पर मूल हिंदी पुस्तकों को बढ़ावा देने हेतु योजना शुरू की

चित्र
  Sk Point News  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अर्थशास्त्र, बैंकिंग और वित्त से संबंधित विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। यह पहल भारत में प्रोफेसरों और शिक्षाविदों को हिंदी में किताबें लिखने और अपने ज्ञान को व्यापक दर्शकों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह योजना उच्च गुणवत्ता वाले हिंदी प्रकाशनों के लिए मान्यता और वित्तीय पुरस्कार प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक ने अर्थशास्त्र, बैंकिंग और वित्त जैसे विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य है कि देश भर के प्रोफेसर और शिक्षाविद हिंदी में उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें लिखें, ताकि आर्थिक ज्ञान अधिक व्यापक रूप से लोगों तक उनकी मातृभाषा में पहुँचे। योजना का महत्व हिंदी में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देता है क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता को बढ़ाता है आर्थिक ज्ञान को समावेशी और सुलभ बनाता है भाषा और अर्थशास्त्र के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे आम नागरिक भी जटिल...

SBI ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

चित्र
Sk Point News   भारत सरकार के गैर-कर राजस्व को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, भारतीय स्टेट बैंक (SBI)—देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक—ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹8,076.84 करोड़ का लाभांश (डिविडेंड) सरकार को प्रदान किया है। यह चेक सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को SBI के चेयरमैन सी. एस. सेटी द्वारा औपचारिक रूप से सौंपा गया। यह समारोह बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और सरकारी राजकोष में योगदान को दर्शाता है। लाभांश भुगतान: सरकारी खजाने को मजबूत समर्थन यह भुगतान SBI के लाभ का वह हिस्सा है जो उसने अपने मुख्य शेयरधारक—भारत सरकार को वितरित किया है। FY24 में यह राशि ₹6,959.29 करोड़ थी, जिससे FY25 का भुगतान लगभग 16% अधिक है SBI ने प्रति शेयर ₹15.90 का लाभांश घोषित किया है, जो पिछले वर्ष के ₹13.70 प्रति शेयर से अधिक है—यह निवेशकों के लिए मूल्य निर्माण की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल का किया उद्घाटन

चित्र
Sk Point News   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को जम्मू-कश्मीर में विश्व के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च पुल — चेनाब रेल पुल — का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक अवसर उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना की पूर्णता को चिह्नित करता है, जो 42 वर्षों से निर्माणाधीन थी और जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ना था। यह पुल एक पूरी तरह से विद्युतीकृत 272 किलोमीटर लंबे रेल गलियारे का हिस्सा है और हिमालय की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को पार करते हुए इस क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलता है। समाचार में क्यों ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को चेनाब रेल पुल का उद्घाटन किया, जिससे USBRL परियोजना पूरी हुई। यह पुल अब दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च पुल बन गया है, जिसकी ऊँचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है। यह परियोजना चार दशक पहले कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और यह पहली बार कश्मीर घाटी को हर मौसम में विद्युतीकृत रेल संपर्क प्रदान करती है।

OnePlus 13s भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च, कंफर्म हुए फीचर्स और इतनी होगी कीमत

चित्र
  Sk Point News  OnePlus भारत में 5 जून को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus 13s है. इस हैंडसेट को लेकर अब तक कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इस फोन में Plus Key, 6.32 Inch का डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite और 6260mAh की बैटरी देखने को मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. OnePlus भारत में फ्लैगशिप ग्रेड का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. यह लॉन्चिंग 5 जून को होगी. इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus 13s होगा. इस हैंडसेट को लेकर ऑफिशियल पोर्टल पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया गया है, जहां इस हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की है. OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट और स्लिम हैंडसेट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके  OnePlus  13T का वर्जन होगा. इंडियन पोर्टल पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इसमें OnePlus AI भी दिया जाएगा. इस हैंडसेट की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि अभी कंपनी ने कीमत को कंफर्म नहीं किया है OnePlus 13s में 6.32 Inch का डिस्प्ले मिलेगा. यह आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा....

IPL इतिहास के वो 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव, 2 सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम

चित्र
  Sk Point News  अपनी टीमों की संख्या और वैश्विक दर्शकों के मामले में लगातार विस्तार कर रहा है. हर गुजरते साल के साथ खेल की प्रतिस्पर्धा और तीव्रता और बढ़तीजा रही है. आईपीएल में हर साल नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते हैं. लेकिन इस लीग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना असंभव है.  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का फाइनल मुकाबला 3 जून को होना है. इस लीग की लोकप्रियता अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है. हर साल मार्च से मईतक का समय विशेष रूप से आईपीएल के लिए निर्धारित होता है, जिसमें दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजते हैं. दो महीने के भीतर, कई खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ और उनके साथ खेलकर खुद को और भी बेहतर बना लेते हैं. आईपीएल अपनी टीमों की संख्या और वैश्विक दर्शकों के मामले में लगातार विस्तार कर रहा है. हर गुजरते साल के साथ खेल की प्रतिस्पर्धा और तीव्रता और बढ़ती जा आईपीएल में हर साल नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते हैं. लेकिन इस लीग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना असंभव है. यहां आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड आपको...