जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का फोकस रहेगा वैश्विक प्राथमिकताओं पर

Sk Point News
Sk Point News 

 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां पहुंचने पर कहा कि उनका फोकस वैश्विक प्राथमिकताओं पर रहेगा। उन्होंने कुछ समय पहले एक्स पर लिखा, ” जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कैलगरी (कनाडा) पहुंच गया हूं। शिखर सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करूंगा। ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर भी जोर दूंगा।”

जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की यह लगातार छठी भागीदारी 

कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। कैलगरी प्रांत के दक्षिणी भाग के कनाडाई रॉकीज के पूर्व में ऊंचे मैदानों और तलहटी के क्षेत्र में स्थित है। जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी है। 

प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा

यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है। इसकी शुरुआत साइप्रस से हुई और इसका समापन क्रोएशिया में होगा। कैलगरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष मौजूद हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद के एनटीएच में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का करेंगे उद्घाटन

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी