बढ़ता ही जा रहा है तापमान... जानिए 15 जून से यूपी के किस-किस जिले में मिलेगी गर्मी से राहत

Sk Point News
Sk Point News 

 उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, झांसी, उरई, गोरखपुर और रायबरेली समेत कई प्रमुख जिलों में तापमानलगातार चढ़ता जा रहा है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई जिलों में हीट इंडेक्स (गर्मी महसूस होने की तीव्रता) 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, 

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान औसतन 44 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया. जबकि कई स्थानों पर दिन का तापमान तापमान भले ही 42-44 डिग्री हो, पर गर्म हवाओं और हवा में बढ़ती नमी के कारण महसूस होने वाला तापमान यानी हीट इंडेक्स, 48 से 50 डिग्री तक चला गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों विशेष रूप से पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र  में गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा. वहीं पूर्वानुमा  के मुताबिक, 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों में बूंदाबांदी और आंधी-तूफान की  हो सकती है. विशेष रूप से पूर्वांचल के 35 जिलों जिसमें गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि  में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद के एनटीएच में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का करेंगे उद्घाटन

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी