Israel-Iran LIVE: ईरान ने दिए संघर्षविराम के संकेत; इस्राइल में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ

Sk Point News
Sk Point News 

 Iran Israel Conflict News Live : शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और इस संघर्ष का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को भी इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं

ईरान ने दिए संघर्ष विराम के संकेत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बयान में संकेत दिए हैं कि ईरान संघर्ष विराम करना चाहता है। अरागची ने कहा कि अगर इस्राइल उनके देश पर हमले बंद कर देता है तो वे भी हमले नहीं करेंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें ईरानी सेना के कई शीर्ष कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान में आज बातचीत होनी थी, लेकिन हमलों के बाद ईरान ने इस बैठक से इनकार कर दिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद के एनटीएच में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का करेंगे उद्घाटन

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी