संदेश

महिला चेस वर्ल्ड चैंपियन 2025 : 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

चित्र
  Sk Point News  19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप (एफआईडीई 2025) जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में उनका मुकाबला किसी और से नहीं, बल्कि भारत की टॉप खिलाड़ी कोनेरू हम्पी से था। बाकू में हुए ऑल-इंडियन फाइनल में दिव्या ने कोनेरू हम्पी को रैपिड टाई-ब्रेक में 1.5–0.5 से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए दिव्या को बधाई दी और हम्पी की उनके शानदार प्रयास के लिए सराहना की। फाइनल से पहले शनिवार और रविवार को खेले गए गेम ड्रॉ रहे, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। पहले गेम में दिव्या ने सफेद मोहरों से खेलते हुए मजबूत स्थिति बनाई, लेकिन हम्पी ने अंत में बराबरी कर ली। रविवार का दूसरा गेम संतुलित था। हालांकि दिव्या ने कहा कि वह बेवजह मुश्किल में पड़ गईं और फिर उन्होंने अपनी पकड़ बनाए रखी। टाई-ब्रेक में दिव्या ने कमाल कर दिया। पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे में हम्पी समय के दबाव में गलतियां कर बैठीं, जिनका दिव्या ने फायदा उठाया। उन्होंने जीत हासिल की और 2025 महिला ...

सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में 1 अगस्त से मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली

चित्र
  Sk Point News  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 1 अगस्त से हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। सीएम नीतीश ने कहा है कि इस फ्री बिजली योजना से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा।   योजना से 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है यह लाभ जुलाई 2025 के बिल से लागू होगा। इस योजना से बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की खपत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : स्वच्छता की मिसाल बने शहरों को राष्ट्रपति मुर्मु आज देंगी पुरस्कार

चित्र
Sk Point News    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में शहरी स्वच्छता के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25, दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) का एक प्रमुख हिस्सा है। इस समारोह में भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की घोषणा होगी और शहरी स्थानीय निकायों के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल के पुरस्कार चार मुख्य श्रेणियों में दिए जाएंगे इस साल के पुरस्कार चार मुख्य श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें सुपर स्वच्छ लीग (एसएसएल) शहर, पांच अलग-अलग जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणियां जैसे गंगा टाउन, कैंटोनमेंट बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा और महाकुंभ, तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उभरते स्वच्छ शहरों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। इस समारोह के दौरान कुल 78 पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वच्छ ...

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटने से कुछ लोग लापता

चित्र
Sk Point News    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर रविवार देर रात बादल फटने से कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के बचाव दल और स्थानीय पुलिस को राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर तैनात किया गया है। होटल को बादल फटने के दौरान भारी नुकसान पहुंचा है पीड़ित कथित तौर पर मजदूर थे, जो एक होटल निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। इस होटल को बादल फटने के दौरान भारी नुकसान पहुंचा है। यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार दोनों के लिए पहाड़ी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें कई अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बादल फटने से नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है बादल फटने के अलावा, राज्य भर में लगातार बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, 'कांटा लगा' गाने से हुई थीं फेमस

चित्र
  Sk Point News  अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कह दिया. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया. आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था. शेफाली बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी थीं. Shefali Jariwala passes away: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई. एक्ट्रेस का शव रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कूपर अस्पताल की एएमओ (Assistant Medical Officer) के मुताबिक, शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया, इसलिए मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी. इसी बीच, मुंबई पुलिस देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची. फॉर...

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भरी सफल उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु-पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

चित्र
  Sk Point News  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ऐतिहासिक मिशन पर जाने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे। उन्होंने आईएसएस तक भारत की यात्रा करने और भारतीयों को गौरवान्वित करने के लिए शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में उड़ान पर दीं शुभकामनाएं   इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में उड़ान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जैसे ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर बनाया, पूरा देश एक भारतीय की सितारों तक की यात्रा से उत्साहित और गौरवान्वित है। वह और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है… वसुधैव कुटुम्बकम।”  राष्ट्रपति न...

Axiom-4 मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा अपना पहला संदेश, कहा-अद्भुत यात्रा

चित्र
  Sk Point News  एक्सिओम-4 मिशन का संचालन कर रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत 41 साल बाद अंतरिक्ष में वापस लौट रहा है। उन्होंने इसे “अद्भुत यात्रा” बताया। कैप्टन शुक्ला कहा कि यह यात्रा भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है और भारतीयों का सीना “गर्व से चौड़ा होना चाहिए। फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में कॉम्प्लेक्स 39ए से एक्सिओम-4 मिशन को आज बुधवार को लॉन्च किया गया। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम स्पेस के एक मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकले हैं। ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अपने संबोधन में शुक्ला ने कहा, “नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफ़र है! हम 41 साल बाद वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं, यह एक अद्भुत सफ़र है, हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं, मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं, यह मेरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफ़र क...