खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार और नई दिल्ली में होगा।
इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के 5 शहरों - पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित होंगे, जबकि तीन खेल - शूटिंग, जिमनास्टिक और ट्रैक साइकिलिंग दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में करीब 10,000 खिलाड़ी इस बार हिस्सा लेंगे।
भारत के इस प्रमुख युवा खेल टूर्नामेंट का यह सातवां संस्करण है। इसकी शुरुआत 4 मई को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी
उसी दिन तीरंदाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं भी शुरू होंगी। स्विमिंग, शूटिंग और फुटबॉल 5 मई से शुरू होंगे, जबकि एथलेटिक्स का आगाज 12 मई से होगा।
हॉकी का आयोजन 7 से 13 मई तक राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शेड्यूल
इस बार कुल 28 खेलों में मुकाबले होंगे, जिनमें ओलंपिक, गैर-ओलंपिक और पारंपरिक भारतीय खेल शामिल हैं। जिसमें मलखंब, योगासन और खो-खो शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता टीम चैंपियनशिप के रूप में होती है, जहां हर राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से कुल पदक तालिका में योगदान करते हैं।
जिस राज्य को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल मिलते हैं, वह चैंपियन बनता है।
पिछली बार तमिलनाडु में हुए खेलों में 4 शहरों (चेन्नई, मदुरै, त्रिची, कोयंबटूर) ने मेजबानी की थी, जिसमें 5600 से अधिक एथलीट ने भाग लिया था।
महाराष्ट्र ने 57 गोल्ड, 48 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लगातार चौथी बार खिताब अपने नाम किया था
0 टिप्पणियाँ