गाजा पर इजरायली हमले में 70 लोगों की मौत, नाराज ब्रिटेन ने रोकी व्यापार वार्ता

Sk Point News

गाजा पट्टी एक बार फिर लहूलुहान है. आधी रात से अब तक इजरायली हमलों में 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा शहर के एक विस्थापन केंद्र पर हुए हमले में 22 लोग मारे गए, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इस तबाही की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक जा पहुंची है.

गाजा पट्टी एक बार फिर लहूलुहान है. आधी रात से अब तक इजरायली हमलों में 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा शहर के एक विस्थापन केंद्र पर हुए हमले में 22 लोग मारे गए, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इस तबाही की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक जा पहुंची है. ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने इजरायल के साथ चल रही व्यापार समझौते की वार्ता रोक दी है. इसके साथ ही लंदन स्थित इजरायली राजदूत को तलब किया गया है.
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा की रिपोर्ट के अनुसार, एक समूह ने फिलिस्तीनी गांव बेतिल्लू पर हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इजरायली सेना के संरक्षण में बसने वालों ने गांव के कई घरों पर हमला किया. उसके निवासियों पर गोलियां चलाईं. इस बीच इजरायली सैनिकों ने आंसू गैस के गोले दागे और हमले को रोकने की कोशिश करने वालों पर जबरदस्त हमला किया. इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद के एनटीएच में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का करेंगे उद्घाटन

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी