Supreme Court: आज संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई; CJI गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ में मामला

Sk Point News

 आज सुप्रीम कोर्ट संशोधित वक्फ कानून की सांविधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के नए नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ में इस मामले की सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की सांविधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई सीजेआई जस्टिस बीआर गवई व जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह करेंगे। पूर्व सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना, जिनकी पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी, ने 13 मई को पद छोड़ दिया।

शीर्ष अदालत के प्रस्ताव का भी विरोध
केंद्र ने केंद्रीय वक्फ परिषदों और बोर्डों में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने की अनुमति देने वाले प्रावधान पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के प्रस्ताव का विरोध किया है। साथ ही उपयोगकर्ता की ओर से वक्फ सहित वक्फ संपत्तियों की अधिसूचना रद्द करने के खिलाफ अंतरिम आदेश पारित करने के शीर्ष अदालत के प्रस्ताव का भी विरोध किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद के एनटीएच में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का करेंगे उद्घाटन

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी